Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में CFO ने व्यापारियों को बताए बचाव के टिप्स:अग्नि सुरक्षा का लाइव डेमो दिखाया, अमरनाथ बोले- घटनाओं को लेकर व्यापारी गंभीर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को आग से बचाव और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक हुई। लाटूश रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता संवाद हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने की। इसमें होटल, रेस्टोरेंट और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल रहे। इस दौरान चौक अग्निशमन विभाग के पुष्पेंद्र यादव ने आग लगने की घटनाओं से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्रों का लाइव डेमो देकर आग बुझाने की तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया। व्यापारियों ने सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। सुरक्षा मानकों को पूरा करने में व्यापारियों को मदद मिलेगी अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों, कर्मचारियों और करोड़ों रुपये की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा मानकों के पालन के लिए पर्याप्त समय और प्रशासन का सहयोग मिलना चाहिए। इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने भरोसा दिलाया कि विभाग सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए व्यापारियों को पूरा सहयोग देगा और आवश्यक समय भी उपलब्ध कराया जाएगा। ‘प्रशिक्षण-जागरूकता से घटनाओं में आएगी कमी’ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक व्यापारी की जिम्मेदारी है। नियमित प्रशिक्षण और जागरूकता से आग की घटनाओं में होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। वहीं, राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव पर जोर दिया। अनिल विरमानी ने कहा कि प्रशासन और व्यापारी संगठनों के बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित व्यापारिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार अग्रवाल, पवन मनोचा, सुहेल हैदर अली, देवेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, सतीश अग्रवाल, और मुस्तकीम समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यह मेरा आखिरी आम महोत्सव है':मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के एक बयान से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें, जानिए बयान के क्या हैं मायने
    Next Article
    रुद्रपुर में एनडीएस स्वास्थ्य शिविर आयोजित:देवरिया में स्वस्थ जीवन के लिए खानपान में बदलाव पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment