Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डंपिंग यार्डों से कूड़ा उठान में देरी:पार्षद बोले- हफ्ते में 2 दिन नहीं मिल रहा डीजल, LSA ने लिखा- इमरजेंसी में ईंधन दिलाएं

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में घर-घर कूड़ा कलेक्शन के बाद डंपिंग यार्डों (कूड़ा घरों) में कूड़ा जमा हो रहा है। यहां से कूड़ा उठान में देरी हो रही है। कई पार्षदों को कहना है कि नगर निगम से हफ्ते में 2 दिन डीजल नहीं मिल रहा है। शहर के 5 जोन में सफाई व्यवस्था संभाल रही कार्यदायी संस्था LSA (लखनऊ स्वच्छता अभियान) ने नगर आयुक्त को एक लेटर भी लिखा है। इसके जरिये उसने मांग की है कि संस्था को इमरजेंसी सर्विस के तौर पर समय से ईंधन उपलब्ध कराया जाए, ताकि सेवा लगातार चलती रहे। हालांकि, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की कमी नहीं है। शहर की हर व्यवस्था निर्बाध चलती रहेगी। बता दें कि डीजल-पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग रही है। शनिवार और रविवार को डीजल नहीं मिल रहा नगर निगम के कई पार्षदों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की कि शनिवार और रविवार को गाड़ियों को डीजल नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस वजह से कूड़ा घरों में भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा रह रहा है। हालांकि, आरआर विभाग के चीफ इंजीनियर मनोज प्रभात का कहना है कि कोई ऐसी समस्या नहीं है। प्राथमिकता के आधार पर शहर में काम किया जा रहा है। अब पढ़िए LSA का लेटर- संस्था की तरफ से कूड़ा उठान और साफ-सफाई का काम किया जाता है। गाड़ियों में पेट्रोल डीजल की कमी न हो। इसके लिए हमें इमरजेंसी सर्विस के तौर पर पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था समय से कराई जाए ताकि कोई समस्या न आए। कई विभागों को डीजल मिलने में हो रही देरी नगर निगम के अभियंत्रण, उद्यान, पशु पालन सहित अन्य विभागों को भी नगर निगम की तरफ से डीजल दिया जाता है। विभागों के पास में कुल करीब 450 गाड़ियां हैं। इनके जरिये करीब आठ से नौ हजार लीटर ईंधन एक दिन में खर्च हो जाता है। आरआर विभाग का मुख्यालय खाली होने के बाद नगर निगम की तरफ से जोन-1 और जोन- 8 में स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेने की व्यवस्था की गई है। इस बीच पशु पालन, उद्यान विभाग, विज्ञापन विभाग के लोगों का भी कहना है कि तेल मिल रहा है, लेकिन देर से। पार्षदों ने बताई समस्या, नहीं सुन रहे अधिकारी अचार्य नरेंद्र देव वार्ड के पार्षद मनीष रस्तोगी ने बताया कि शनिवार और रविवार को डीजल देना बंद हो गया है। इससे तीन चार राउंड में साफ होने वाला कूड़ा घर अब कई दिनों तक भरा रहता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे। पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय ने कहा कि डीजल मिलने में देरी हो रहा है। इससे पूरे वार्ड में समस्या हो रही है। कूड़ा उठान दो से तीन दिनों तक नहीं हो रहा है। शनिवार और रविवार को डीजल नहीं दे रहे हैं। सड़क का कूड़ा उठाने में दिक्कत हो रही है। जोनल सिनेटरी अधिकारी और जोनल अधिकारी के पास में कोई पावर नहीं है। ऐसे में समस्या बढ़ रही है। बशीरतगंज गणेशगंज वार्ड से पार्षद गिरीश गुप्ता ने कहा कि सुपरवाइजर परेशान हैं। इससे दिक्कत हो रही है। अलीगंज से पार्षद पृथ्वी गुप्ता ने बताया कि रविवार को कूड़ा उठान के लिए अधिकारी सिर्फ एक गाड़ी भेजते हैं। मेयर और नगर आयुक्त बोले- परेशान न हों, सब व्यवस्था सही मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहरवासियों से अपील है कि शहर में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक अफवाहें फैलाकर अनावश्यक भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाएं। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं। प्रशासन निरंतर निगरानी बनाए हुए है। सभी आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। आप सभी शांति और संयम बनाए रखें। प्रशासन का सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सऊदी हुकूमत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन:इजराइल प्रधानमंत्री की तस्वीर पैरों से रौंदी , जन्नतुल बकी के लिए खून से लिखा पत्र
    Next Article
    सोनभद्र में 'रन फॉर वूमेन इम्पावरमेंट' का आयोजन:महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु दिया गया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment