Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एग्जाम सेंटर में लगी आग:अभ्यर्थियों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला; एसी में शॉर्ट सर्किट से जला प्रिंसिपल का कमरा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के दौरान सेंटर में आग लग गई। मौके पर मौजूद स्कूल प्रशासन ने तुरंत परिसर खाली कराया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। गोमतीनगर के विनय खंड राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का पेपर चल रह था। जिसका समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित था। इस दौरान एक कमरे से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद स्कूल प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सेंटर पर वापस से एग्जाम शुरू करा दिया गया है। आग प्रिंसिपल ऑफिस में लगे एसी में शार्ट सर्किट से लगी थी। आग की चपेट में आने से प्रिंसिपल रूम जल गया। कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबाला में इंजिनियर मौत केस में हत्या की FIR:लखनऊ से आए पिता बोले- ये हादसा नहीं था; मंत्री विज ने SHO को फटकारा
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे का फर्जी अधिकारी अरेस्ट:शिवगंगा एक्सप्रेस में यात्रियों को धमका रहा था, फेक आईकार्ड और पास मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment