Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फ्लाइट टिकट रिफंड के नाम पर ठगी:एकाउंट से 1.94 लाख उड़ाए, गूगल से निकाला था हेल्पलाइन नंबर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में रहने वाले युवक से साइबर जालसाजों ने फ्लाइट का टिकट कैंसिल करने के नाम पर ठगी कर ली। उन्होंने रिफंड के लिए गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। इसके बाद एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। ऐप डाउनलोड करते ही उनका खाता खाली हो गया। जानकीपुरम के तिवारीपुर निवासी महेन्द्र सिंह ने बताया- करीब डेढ़ माह पहले गाजियाबाद से अजमेर जाने के लिए फ्लाइट टिकट बुक कराया था। लगभग 12–14 दिन पहले उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। जिसमें बताया गया कि टेक्निकल कारणों से उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई है। कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया पीड़ित ने बताया कि 10 मार्च 2026 को उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि रिफंड तुरंत कर दिया जाएगा और एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही महेन्द्र सिंह ने बताए गए लिंक से ऐप डाउनलोड किया। करीब आधे घंटे के अंदर उनके बैंक खाते से पहली बार में 95 हजार 979 रुपए कट गए। इसके 10–15 मिनट बाद दूसरी ट्रांजैक्शन में 99 हजार रुपए और निकल गए। इस तरह कुल 1 लाख 94 हजार 979 रुपए की ठगी हो गई। 1 लाख 94 हजार 979 रुपए की ठगी पहले उन्हें समझ ही नहीं आया कि पैसे कैसे कट गए। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत की। मामले में इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप:चंदौली में ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया
    Next Article
    बागपत में दरोगा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई पूरी:72 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल, छात्र बोले- आसान पेपर से मेरिट बढ़ने की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment