Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फोन कर देह व्यापार के लिए बनाया दबाव:मना करने पर घर में घुसा, जान से मारने की धमकी दी; महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में महिला से फोन पर अभद्रता और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने बार-बार कॉल कर गाली-गलौज की और बाद में घर तक पहुंच गया। गोमतीनगर विस्तार निवासी महिला ने बताया कि 26 मार्च की सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जगन्नाथ बताया। शुरुआत में गलत नंबर कहकर बात खत्म करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद लगातार कॉल करने लगा। पैसे का लालच देकर देह व्यापार के लिए दबाव आरोप है कि आरोपी ने महिला को देह व्यापार करने के लिए उकसाया और बदले में पैसे देने की बात कही। मना करने पर उसने भद्दी गालियां दीं और मानसिक दबाव बनाने लगा। पीड़िता का कहना है कि बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माना और उसके घर पहुंच गया। वहां भी उसने अभद्रता की। पीड़िता ने गोमतीनगर विस्तार थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलला का सूर्य तिलक, 9 मिनट ललाट पर पड़ीं किरणें:पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया; अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे
    Next Article
    भारत विकास परिषद सम्राट शाखा की पारिवारिक सभा आयोजित:फाल्गुन महोत्सव में संस्कृति संगम , नए पदाधिकारियों का चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment