Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गेमिंग कैफे में घुसकर मारपीट:संचालक को घसीटकर पीटा, तोड़फोड़ की...CCTV

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में तोप दरवाजा दरगाह इलाके में शुक्रवार शाम एक गेमिंग कैफे संचालक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कैफे में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। संचालक को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें युवक संचालक को मारते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। देखिए 2 तस्वीरें… कैफे में आग लगाने की धमकी दी तोप दरवाजा दरगाह निवासी मोहम्मद सैम पुत्र सिराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने गेमिंग कैफे पर मौजूद थे। जब्बार, अरमान, शाहरुख समेत 4-5 अज्ञात युवक कैफे में पहुंचे। उनके बारे में पूछते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने जैसे ही केबिन कैफे से बाहर की तरफ देखा। तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। कैफे के अंदर घसीटकर उन्हें पीटा। कैफे में जमकर तोड़फोड़ की। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो और मारेंगे और कैफे में आग लगा देंगे। हमले में सैम के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामले में इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय का कहना है मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के प्रतीक कश्यप इन्फ्लुएंसर मीट में सम्मानित:वाराणसी में डिजिटल योगदान के लिए मिला सम्मान
    Next Article
    पुलिस पर हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार:विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची थी टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment