Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हल्की बारिश जारी, मथुरा में छाया कोहरा:23 जिलों में बादल छाए, प्रदेश का तापमान 5°C तक गिरा

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में शनिवार सुबह भी मौसम बदला रहा। पिछले 24 घंटे से प्रदेश के 25 जिलों में रूक-रूक हो रही बारिश से तापमान में करीब 5°C की गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में दिन का तापमान में 10.3°C गिरा। सुबह 7 बजे तापमान करीब 18°C रहा। जबकि मथुरा में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को लखनऊ, ललितपुर, अयोध्या, बाराबंकी और सीतापुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी जमकर गिरे। ललितपुर में ओले सफेद चादर जैसे बिछ गए। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई। एक महिला किसान फसल देख रो पड़ी। 4 जिलों में 5 की मौत पिछले 48 घंटे में प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों समेत 5 की मौत हो गई। कई जगह गेहूं की खड़ी फसलें गिर गईं। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से सरसों और आलू की फसल भी खराब हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। अगले 2 दिन मौसम ऐसे ही बिगड़ा रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना दिख रही है। 2 दिन बाद इसका असर कम होने लगेगा। 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। बारिश-आंधी की तस्वीरें… क्यों बदला मौसम, जानिए मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज, शुक्रवार से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को होगा नुकसान, कैसे बचाव करें? कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ सकता है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं। दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद:ईरान में बाजार वीरान; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में अगला पहिया उठाकर हवा में उड़ाई बाइक, एक युवक अरेस्ट: बाइक सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment