Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में IPL मैच के चलते बदला रहेगा ट्रैफिक:शहीद पथ पर बसों और भारी वाहनों पर रोक, स्टेडियम के पास पार्किंग तय

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज आईपीएल मैच खेला जाएगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ट्रैफिक प्लान जारी किया है। दोपहर 12 बजे से मैच खत्म होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे। मैच के दौरान शहीद पथ पर रोडवेज, प्राइवेट बसों और अन्य व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन वाहनों को अमूल तिराहा और कटाई पुल से डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि निजी कार और टैक्सी पर रोक नहीं होगी। सिटी बसों के लिए विशेष नियम सिटी बसें चलती रहेंगी, लेकिन शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच कहीं नहीं रुकेंगी और सड़क की दाईं ओर चलेंगी। शहीद पथ और उसकी सर्विस रोड पर ऑटो व ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अर्जुनगंज और सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा को निर्धारित रूट से ही सवारी उतारनी होगी। अहिमामऊ क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में पिक-अप/ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ओला-ऊबर के लिए भी नियम लागू कैब सेवाएं भी शहीद पथ पर हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच सवारी नहीं बैठा या उतार सकेंगी। एयरपोर्ट और अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग ड्रॉप पॉइंट तय किए गए हैं। निजी और दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था वाहन पास धारक और बिना पास वाले सभी वाहन अहिमामऊ से एचसीएल की ओर जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था प्लासियो मॉल और वाटर टैंक तिराहे के आसपास की गई है। दोपहिया वाहन पलासियो मॉल के पीछे पार्क किए जाएंगे। स्टेडियम और मॉल के सामने अवैध पार्किंग करने पर टोइंग और क्लैम्प की कार्रवाई होगी। टिकट पर दिए गए क्यूआर कोड से पार्किंग लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन हादसे का तीसरा दिन...12 की मौत, 4 लापता:200 लोगों की टीम यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रही, जांच का दायरा बढ़ाकर 20 किमी किया
    Next Article
    महिला से अभद्रता, दबंगों ने दी धमकी:मथुरा में विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment