Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कल से फिर होगी बारिश:6 डिग्री तक गिरेगा पारा; सुबह से मौसम साफ, निकली तेज धूप; यलो जोन में AQI

    11 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में एक दिन की बारिश के बाद आज शनिवार को सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में एक से दो बार बादल भी छाए रहने की संभावना है। सुबह AQI 106 रहा जो यलो जोन मॉडरेट लेवल का है। कल से फिर बारिश होगी जिससे 6 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 37 फीसदी रही। दिन में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कल ग्रीन जोन में पहुंचा था AQI लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय 106 के साथ में यलो जोन मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति अलीगंज 192 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 133 के साथ में मॉडरेट लेवल में रहा। लालबाग 89, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 79, गोमतीनगर 73 और कुकरैल 62 के साथ में ग्रीन जोन में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से शुक्रवार को शाम 4 बजे जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 97 के साथ में संतोषजनक स्थिति में रहा। 29 मार्च से बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में औसतन 3-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसका प्रभाव समाप्त होने से 28-29 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग इतनी ही बढ़त होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर 3-6 डिग्री तापमान की गिरावट आने की संभावना है। अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च देर शाम/रात से प्रदेश में वर्षा का अगला दौर शुरू होकर महीने के अंत तक जारी रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री के उतार-चढ़ाव जारी की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ठेकेदार की मौत:नींद आने के कारण बुलेट डिवाइडर से टकराई, दो मिस्त्री गंभीर घायल
    Next Article
    हरियाणवी रैपर बोले- हंसने वालों से ज्यादा सक्सेसफुल:लेक्चरर ने क्लास में किया था कमेंट, चंडीगढ़ शो में न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment