Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में केमिकल से भरा टैंकर पलटा:2km तक आंखों में जलन; हाईवे बंद किया गया, SDRF और पुलिस तैनात

    1 day ago

    4

    0

    लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में किसान पथ पर फॉर्मेलिन (केमिकल) से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हुई। करीब 5 किमी तक फॉर्मेलिन का असर महसूस किया गया। टैंकर सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मानपुर-बाना अंडरपास के पास पलटा। सूचना पर बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची है। रात 12 बजे तक SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें भी तैनात रहीं और राहत कार्य में लगी रहीं। मेडिकल टीमों को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही को रोक दी। टैंकर हरदोई के संडीला से गुडंबा की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री कर्मचारियों को फॉर्मेलिन के असर को खत्म करने के लिए मौके पर बुलाया। फॉर्मेलिन एक केमिकल लिक्विड होता है। इसका इस्तेमाल शवों को सड़ने से बचाने, मेडिकल जांच के लिए टिश्यू सुरक्षित रखने, प्लाईवुड-फर्नीचर के लिए गोंद बनाने में किया जाता है। यह गैस बनकर उड़ता है। इसकी तेज गंध से आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होती है। 3 तस्वीरें देखिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली बार लखनऊ पहुंचा सऊदिया एयरलाइंस का बोइंग 777:430 यात्रियों ने किया सफ़र, वापसी की उड़ान में करीब 300 यात्रियों की बुकिंग
    Next Article
    शिक्षा निदेशालय पर छात्रों का धरना:मांगो को लेकर रातभर गेट पर डटे रहे, एक अवसर देने की मांग जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment