Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कार एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत:3 का इलाज जारी, काकोरी में तेज रफ्तार गाड़ी DCM से टकरा गई थी

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में उदित खेड़ा स्थित आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर रविवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक जीशान की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन अन्य युवक अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को एंडेवर कार में चार युवक आगरा से लखनऊ लौट रहे थे। उदित खेड़ा अंडरपास के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। एंडेवर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया टक्कर इतनी भीषण थी कि एंडेवर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। काकोरी थाना पुलिस फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घायल हुए फैसल, नूर और उजेफा का इलाज चल रहा हादसे में जीशान को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसके साथ घायल हुए फैसल, नूर और उजेफा का इलाज अभी भी जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया:जेठ के बेटे ने महिला से ऐंठे 4 लाख रुपए, लौटाने से मना करने पर दी धमकी
    Next Article
    पूर्व विधायक की हत्या की साजिश में पूर्व चेयरमैन दोषी:अलीगढ़ में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत बनी रंजिश की वजह, 28 होगी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment