Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कार की टक्कर से BDC सदस्य की मौत:दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे, लोगों ने ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ा

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में कार की टक्कर से एक BDC सदस्य की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मारी। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने कार ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और बीडीसी सदस्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहां उसने दम तोड़ दिया। घटना काकोरी थाना क्षेत्र के बेहटा में शनिवार को हुई। मृतक की पहचान बेहटा के नौमीलाल यादव के बेटे आशीष यादव (35) के रूप हुई। वह अपने दोस्त मनीष रावत के साथ गांव से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव से निकलते ही यह दुर्घटना हो गई। इसमें आशीष को गंभीर चोटें आईं और उनका दोस्त मामूल चोटिल हुआ। हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। उन्होंने कार ड्राइवर बृजेश पटेल (पुत्र ओमकार नाथ पटेल, निवासी मवई पंडियाना) को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल आशीष यादव को तत्काल सरोजिनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक आशीष यादव की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। आशीष एक प्राइवेट स्कूल में वैन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, उनका स्वभाव बेहद मिलनसार था। इसके चलते गांव में उनकी अच्छी छवि थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस के लिए लाइन में खड़े लोग:चिलचिलाती धूप में छाता लेकर पहुंचीं महिलाएं, लोग बोले- गैस ब्लैक हो रही है
    Next Article
    प्रयागराज में स्कूलों की टाइमिंग बदली:दोपहर 12 बजे तक चलेंगे विद्यालय, 20 अप्रैल से लागू होगा नया समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment