Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कुत्ते ने 12 को नोचा:पोस्टमॉर्टम हाउस-बड़ा इमामबाड़े के बाहर लोगों को शिकार बनाया, दहशत फैली

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक इलाके में एक कुत्ते ने कई लोगों को काटा लिया है। सोमवार को इस कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर कुल 12 लोगों को लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के इस हिंसक रूप से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़कर ले गई है। कुत्ते के आतंक की शुरुआत किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थित पोस्टमाॅर्टम हाउस के बाहर से हुई। यहां अपनों का शव लेने पहुंचे परिजनों और बाहर खड़े लोगों पर कुत्ते ने अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता इतना आक्रामक था कि उसने देखते ही देखते आठ लोगों को काट लिया। हमले में घायल लोग दर्द से कराहते हुए इधर-उधर भागने लगे, जिससे परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं, पुराने इमामबाड़े के बाद कुत्ते का हमला राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में कई शिक्षक जख्मी हो गए हैं। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने कुत्ते को डंडा लेकर बाहर खदेड़ दिया। पर्यटकों को भी बनाया निशाना पोस्टमाॅर्टम हाउस के बाद इस कुत्ते ने ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा का रुख किया। यहां घूमने आए चार पर्यटकों पर भी कुत्ते ने हमला कर उन्हें बुरी तरह नोच लिया।स्थानीय दुकानदारों ने किसी तरह लाठी-डंडों के सहारे कुत्ते को खदेड़ा, तब जाकर पर्यटकों की जान बच सकी। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। लगातार हो रहे हमलों के बाद चौक और पुराने लखनऊ के इस हिस्से में लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम को इसकी सूचना दी है, लेकिन अब तक कुत्ते को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। इन्हें काटकर किया जख्मी सुनील कनौजिया, संदीप शर्मा, उदय राज, शिक्षक राजेश कुमार वर्मा और महिला शिक्षक को जख्मी किया है। इस दौरान अन्य जिन लोगों को काटा है उनकी जानकारी नहीं मिल पाई। क्योंकि कुत्ते के हमले में जख्मी होने के बाद वह निजी अस्पताल खुद उपचार कराने चले गए। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कैटल कैचिंग की टीम को भेजा गया था। इस दौरान पोस्टमाॅर्टम हाउस और उसके आसपास से तीन कुत्तों को पकड़ा गया है। फिलहाल लोगों पर हमला करने वाला कुत्ता नहीं पकड़ा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरानगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:आठ महीने पहले हुई थी शादी, पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    4 साल की बच्ची ने पिया कपूर मिला तेल:महोबा में मुंह से उगलने लगी खून, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment