Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खंभे से गिरा तार, कार जली:इलाके में 6 घंटे गुल से बिजली गुल, लोग बोले- अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा हुआ

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के राजभवन डिवीजन के क्लाइड रोड पर खंभे से जलते हुए तार गिरा जिससे नीचे खड़ी कार जल गई। इलाके में आज गुरुवार को सुबह 6 घंटे से बिजली भी गुल है। लोगों ने कहा है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई। शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली के खंभों में आग लग गई। घटना के बीच में एक कार भी चपेट में आ गई, जिसका पीछे का हिस्सा जलकर खराब हो गया है। इसके साथ ही गुमटी में भी आग पकड़ ली। मामले में पीड़ित ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आग के चलते एकलव्यनगर गोखले मार्ग कृषि भवन इलाके में पावर कट है। 6 घंटे से नहीं आ रही बिजली लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के बीच में सुबह 4 बजे से क्लाइड रोड इलाके की बत्ती गुल हो गई। इसके पहले खंभों की केबलों में तेज आग लगी, इसके चलते तार नीचे भी गिर गए, जिसके कारण नवरात्र में लोग अष्टमी मनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में सुबह 10 बजे तक बिजली नहीं आई। खंभों के पास रखी गुमटियां भी आग की चपेट में आ गई। लोग बोले- सो रहे थे तब मचा शोर बिजली न आने की वजह से लोगों के घरों में सुबह से पानी भी नहीं आ पाया है। लोगों ने कहा कि शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान करने में लापरवाही कर रहे हैं। रात में सो रहे थे। खड़ी कार बेकार हो गई। इसमें कम से कम 35 हजार रुपए का खर्चा आएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 200 लोगों से मिले सीएम:जनता दर्शन में अधिकारियों से कहा समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं
    Next Article
    लखीमपुर खीरी बस-कार हादसे की जांच:मृतकों-घायलों को राहत के लिए सार्वजनिक सूचना जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment