Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिला ने बिजली कर्मचारियों को मारे थप्पड़, VIDEO:पावर हाउस में जमकर हंगामा; घर की बिजली कटने से नाराज थी

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में घर की बिजली कटने से नाराज महिला ने पावर हाउस में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ मारे। उसके साथ आए लड़के ने भी जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से पावर हाउस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। घटना बुधवार की विकास नगर सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की थी। जब उनसे कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया गया तो महिला भड़क गई। गुस्से में फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद एक लड़के के साथ पावर हाउस पहुंची। कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट और गाली गलौज की। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब घटना विस्तार से पढ़िए… विकासनगर सेक्टर-14 की रहने वाली महिला ने स्थानीय पावर हाउस स्थित कंट्रोल रूम पर बुधवार दोपहर 2.10 बजे शिकायत की। कहा कि मकान सं-14/115 में बिजली नहीं आ रही है। जब बिजली कर्मचारियों ने उनसे जमा बिल की जानकारी और कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया तो महिला ने गुस्से में फोन काट दिया। कुछ देर बाद महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ पावर हाउस पहुंची। वहां घुसते ही उसने बिजली कर्मचारी अनूप कुमार के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने लगी। कंट्रोल रूम में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी इस बीच कर्मचारियों ने मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी करने की कोशिश की तो महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। बिजली कर्मचारी हरीश यादव का गला दबा दिया। थप्पड़ भी मारे। डॉयल-112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मारपीट में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव को चोट आई है। JE बोले- जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा JE सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार की घटना है। घटना के समय पावर हाउस पर नहीं था, लेकिन जानकारी मिलते ही वहां पहुंचा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विकास नगर थाने में शिकायत दी है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी...VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन तेजी से परमाणु हथियारों की संख्या क्यों बढ़ा रहा? देखें
    Next Article
    कैंसर संस्थान में प्रोटॉन थेरेपी से होगा ट्यूमर पर वार:750 करोड़ की प्रोटॉन थेरेपी मशीन लगेगी, क्वाटरनरी कैंसर केयर सेंटर को भी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment