Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मांझे से बुजुर्ग का गला कटा:4 इंच लंबा घाव हुआ, बाइक से बहन के घर जा रहे थे

    16 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के हैदरगंज-बाजार खाला मार्ग पर रविवार को चाइनीज मांझे से एक बुजुर्ग का गला कट गया। वह अपनी ऐशबाग में अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। रास्ते में उनके गले में मांझा फंस गया। वह तुरंत रुके लेकिन तब तक उनके गले में 4 इंच लंबा कट लग चुका था। घायल पहचान हरिशंकर यादव (62) के रूप में हुई है। वह पारा के रहने वाले हैं। उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था। मांझा उनके हेलमेट के बेल्ट में फंस गया जिससे पूरा मांझा गले में नहीं फंसा। यही वजह रही गला बुरी तरह कटने से बच गया, जिससे उनकी जान बच गई। 2 तस्वीरें देखिए- आपबीती बताते हुए गला रूंध आया हरिशंकर उस घाव के साथ किसी तरह अपनी बहन के पास ऐशबाग पहुंचे। वहां बहन को चोट दिखाई। भांजे ने उनके घाव का वीडियो बनाया। वीडियो में भांजा हरिशंकर से सवाल करता है। इसके जवाब में हरिशंकर ने बताया- हेलमेट के बेल्ट में मांझा फंस गया था। अगर हेलमेट न होता तो… इतना कहते ही हरिशंकर का गला रूंध आया। हरिशंकर दोपहर में बाइक से जा रहे थे। अचानक उनकी गर्दन पर तेज दर्द महसूस हुआ। कुछ समझ पाते कि गले से खून टपकने लगा। किसी तरह उन्होंने घाव को दबाया और अपनी बुजुर्ग बहन के घर पहुंचे। उन्होंने इसकी कहीं शिकायत नहीं की है। बहन के घर के पास के डॉक्टर से फर्स्ट एड कराकर बहन के घर में रेस्ट कर रहे हैं। 2017 से बैन, फिर भी खुलेआम बिक्री हो रही है कांच लेपित चाइनीज मांझे पर साल 2017 से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद शहर में इसकी बिक्री और इस्तेमाल धड़ल्ले से जारी है। यह मांझा न सिर्फ इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद एक बार फिर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर सख्ती से रोक लगाई जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ये जो फरसा लहरा रहे हो सब पर मुकदमे होंगे:मेरठ में परशुराम जयंती पर महिला डिप्टी एसपी ने कहा- सबकी फोटोग्राफी हो रही है
    Next Article
    कौशांबी में सोनाली शर्मा हत्याकांड का खुलासा:सुसाइड नोट मिला, पति-सास गिरफ्तार; गोली लगने से हुई थी मौत, तमंचा भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment