Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मनाया गया प्रभु यीशु का पुनरुत्थान पर्व:बुद्धेश्वर के 'दया का घर' में विशेष प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित पिंक सिटी में 'दया का घर' (बेतसैदा फैलोशिप ट्रस्ट) में रविवार को प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान दिवस 'ईस्टर' पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मसीही समाज के साथ बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान चर्च के फाउंडर आर्च बिशप डॉ. आर. सी. शेत ने ईस्टर का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए क्रूस पर अपना बलिदान दिया था । दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए मनुष्य रूप में अवतार लिया आर्च बिशप डॉ. शेत ने कहा कि सृष्टि के रचयिता ईश्वर ने मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने और दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए मनुष्य रूप में अवतार लिया था। यीशु मसीह ने अपना जीवन सेवा और प्रेम के लिए समर्पित किया और मृत्यु पर विजय प्राप्त कर तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए।इस आयोजन में बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन और पुनरुत्थान पर आधारित नाटक, गीत और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। छह दिवसीय विशेष अभियान भी चलाया जा रहा बेतसैदा फैलोशिप ट्रस्ट द्वारा 3 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक छह दिवसीय विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित कर शांति, प्रेम और सेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्च बिशप डॉ. आर. सी. शेत के साथ पास्टर रॉबिंसन, पास्टर अजय कुमार, पास्टर विनोद, पास्टर रामचन्द्र, पास्टर राजेश, बिशप मयंक डेविड, राम आसरे और पप्पू भाई सहित 50 से अधिक सेवकों और प्रबुद्ध लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में कार-टेंपो की टक्कर, महिला की मौत:ढकवा मोड़ पर हादसा, तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    भरथना स्टेशन पर दो महिलाएं पटरी पर गिरीं:ट्रेन की दो बोगियां गुजरीं, यात्रियों के शोर से बची जान, घायलों को उपचार के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment