Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नौकरानी ने सोने की 10 चूड़ियां पार कीं:2 साल काम करके भरोसा जीता, 15 दिन गांव जाने की बात कहकर फरार हो गई

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में घर में काम करने वाली नौकरानी पर लाखों के जेवर पार कर दिए। 2 साल काम करके पहले भरोसा जीता फिर घटना को अंजाम देकर फरार हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। भोलानाथ कुआं निवासी पीड़ित तलत खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके घर में करीब दो साल से नसीमुन उर्फ कल्लो नाम की महिला झाड़ू-पोंछा और बर्तन का काम करती थी। उसने सोने की 10 चूड़ियां चुरा ली हैं और काम पर नहीं आ रही है। ईदी लेने आई थी, उसके बाद नहीं लौटी पीड़ित के अनुसार, घर की पहली मंजिल के कमरे में किताबों की अलमारी में एक पर्स के अंदर सोने की 10 चूड़ियां और सोने की एक अंगूठी रखी थी। ईद के दिन 21 मार्च की सुबह करीब 8 बजे नसीमुन ईदी और वेतन लेने घर आई थी। रुपए लेने के बाद वह ऊपर के कमरे में सफाई करने के लिए अकेले गई और करीब 40-50 मिनट बाद नीचे आकर बोली कि वह 15 दिन के लिए गांव जा रही है। इसके बाद वह जल्दी से घर से निकल गई। बेटी ने चूड़ियां मांगीं तो सच्चाई पता चली ईद के तीसरे दिन उनकी बेटी ससुराल से आई और उसने चूड़ियां और अंगूठी मांगी। पत्नी जब अलमारी से जेवर निकालने पहुंचीं तो पर्स खाली मिला। उसमें रखी चूड़ियां और अंगूठी गायब थी। शक होने पर उन्होंने नसीमुन के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में उसकी बेटी से संपर्क करने पर उसने कहा कि उसकी मां अब लखनऊ काम करने नहीं आएगी। बार-बार फोन न करें। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी नसीमुन वापस काम पर नहीं लौटी। इससे पता चलता है कि उसी ने जेवर चोरी किए हैं। मामले में इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्या ने कहा कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाराज पार्षद ने जल-निगम के जेई को धूप में बैठाया:गंदे पानी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज थी पार्षद
    Next Article
    पडरौना विधानसभा सीट पर भाजपा बनी पहली पसंद:सपा से विक्रमा यादव पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment