Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली:पैर में गोली लगने पर गिरा, ₹25 हजार का इनामी दूसरा बदमाश भागा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गुरुवार देररात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। उसके खिलाफ कई थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह फरवरी में कृष्णानगर में 3 साथियों के साथ 3 घरों में चोरी की घटनाओं के बाद से फरार चल रहा था। घायल हिस्ट्रीशीटर की पहचान उन्नाव के मौरावां थाना के तेहरा रंजीतखेड़ा के विपिन के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विपिन अपने साथी कुलदीप यादव के साथ कानपुर रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर गुरुवार रात करीब ढाई बजे कृष्णानगर के मानसनगर रोड स्थित डूडा कॉलोनी के पास पुलिस ने चेकिंग लगा दी। वहीं पर दोनों आते दिखे जिसके बाद मुठभेड़ हो गई। दूसरा इनामी बदमाश फरार हो गया। 3 तस्वीरें देखिए- घिरता देख पुलिस पर कर दी फायरिंग इस दौरान पल्सर बाइक से आते दिखे विपिन और उसके साथी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली विपिन के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी कुलदीप यादव (निजामपुर मल्हौर, लखनऊ) फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, पीली धातु की दो चेन (एक में लॉकेट) और तीन अंगूठियां जब्त कर लीं। पुलिस बोली- 500 से ज्यादा CCTV खंगाले डीसीपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कृष्णानगर क्षेत्र में फरवरी महीने में तीन चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। मामले में एक आरोपी शिवम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि विपिन और कुलदीप यादव पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी कुलदीप यादव की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लखनऊ में ही 8 साल से कर रहा था अपराध आरोपी विपिन थाना कृष्णानगर क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी करने और ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा था। इसके अलावा वह थाना पीजीआई में दर्ज मामलों में चोरी की संपत्ति रखने, उसे छिपाने और आपराधिक साथियों के साथ मिलकर संपत्ति संबंधी अपराध करने के आरोपों में भी वांछित था। विपिन के खिलाफ थाना लखनऊ के थानों में 2018 से मुकदमे दर्ज होने शुरू हुए। वह 8 साल से शहर में रहकर चोरी, छिनैती, ग्रुप बनाकर हमला करने में एक्टिव था। उसके खिलाफ अलीगंज में 1, आशियाना और पारा में 2-2, गुडंबा में 3 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मड़ियांव और कृष्णानगर थाने में 6-6 मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी की रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन:एसपी ने ली सलामी, किया निरीक्षण; फिटनेस के लिए पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़
    Next Article
    आगरा में पिछले दिनों हुई बारिश से ठंडक:दिन में तेज धूप करेगी परेशान, पारा 32°C रहने का है अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment