Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रंग-गुलाल डालने पर बवाल:2 समुदायों के युवक भिड़े; जमकर मारपीट, ईंट-गुम्मे चले

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दौलतगंज स्थित प्रभा देवी मंदिर के पास बुधवार को होली खेलने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। एक समुदाय के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को पीट दिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक मारपीट करते और भागते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलाल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय निवासी हिमांशु शुक्ला ने बताया- दौलतगंज के सज्जादबाग के पास प्रभा देवी मंदिर है। यहां लोग मोहल्ले में होली खेल रहे थे। एक मुस्लिम युवक वहां से गुजर रहा था, जिस पर थोड़ा सा गुलाल पड़ गया। इस बात को लेकर विवाद हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… गुलाल डालने को लेकर विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली के अवसर पर कुछ युवक मंदिर के पास रंग खेल रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हल्का गुलाल पड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई और फिर कुछ लोगों ने कथित तौर पर ईंट-पत्थर (गुम्मा-अद्धा) चलाए। घटना के दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट की भी सूचना है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने कहा- जांच जारी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर पहचान कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की अपील- शांति बनाए रखें घटना के बाद इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करें। प्रशासन ने कहा है कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। किसी भी छोटी बात को तूल न दिया जाए। यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह सीधे पुलिस से संपर्क करे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में विधायक ने बजाए मंजीरे, अधिकारियों ने किया डांस:होली के रंगों में रंगा झांसी, भिजपुरी और हरियाणवी गानों पर नाचे युवा
    Next Article
    बलरामपुर में होली पर दुकान में मारपीट, 3 घायल:लाठी-डंडे से लोगों पर हमला, पुलिस बल तैनात; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment