Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रील बना रहे युवक की मौत:कमरा बंद करके फंदा लगाया, बैलेंस बिगड़ने से गला कसा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रील बनाते समय एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान 18 साल के मो. जाकिर के रूप में हुई। 5 अप्रैल, रविवार को वह घर में कमरा बंद करके फांसी लगाने की रील बना रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह फंदे पर झूल गया। परिजनों ने उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। आज, बुधवार सुबह अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घर में अकेला था, 11 बजे उठाया कदम परिजनों के मुताबिक, 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे जाकिर की मां शहनाज खाना बना रही थी। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर गए थे। इसी दौरान जाकिर कमरे में गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया। फांसी का फंदा लगाकर रील बनाने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह फंदे पर लटक गया। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर मां शहनाज बानो ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, परिजनों और पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़वाया। अंदर जाकिर फंदे से लटकता मिला। वह बेहोश था। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। 3 दिन चला इलाज, नहीं बच सकी जान गंभीर हालत में उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता मो. रफीक कबाड़ का काम करते हैं। जाकिर ने आठवीं तक पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया था। 4 भाइयों में वह तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा जहांगीर सिद्दीकी, फिर जबीर और सबसे छोटा जमील है। इंस्टाग्राम पर सिर्फ 11 पोस्ट जाकिर ने इंस्टाग्राम पर ऑफिसियल जाकिर सिड के नाम से अकाउंट बनाया था। उसमें खुद को डिजिटल क्रिएटर बताया हैं। बायो में लिखा है- आई लव मॉय फैमली, प्राउड टू बी मुस्लिम, ब्लैक लवर, म्यूजिक लवर, लैंडिंग ऑन अर्थ 17 सितंबर। उसने मात्र 11 पोस्ट किए हैं। उसके 1,718 फॉलोअर्स हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंद रेलवे क्वार्टर में मिला युवक का शव:बरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हरदोई में महिला डॉक्टर ने की मारपीट:नशे में धुत होकर मरीजों-तीमारदारों से हुई हाथापाई, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment