Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज:42.9°C पहुंचा, दिनभर हवा के गर्म थपेड़ों ने शरीर झुलसाया

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ इन दिनों लू की चपेट में है। आज यानी शनिवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान 42.9°C दर्ज हुआ है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। दिनभर हवा के गर्म थपेड़े शरीर झुलसाते रहे। सड़क पर चलने पर ऐसा लग रहा था, जैसे आग निकल रही बरस रही हो। कई इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा भी देखने को मिल रहा है। सुबह से तेज चटक धूप निकली। तापमान सुबह 8 बजे 30 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान था कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंचेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा, जो कि 25 डिग्री ही दर्ज हुआ। पूरे दिन गर्म हवा के थपेड़े चलने के साथ लू का भी अलर्ट था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान था। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 11 फीसदी रही। देखिए 4 तस्वीरें- शहर में कल भी लू का अलर्ट राजधानी लखनऊ में 25 और 26 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर और अलीगढ़ के साथ पूर्वांचल के हरदोई, वाराणसी और प्रयागराज में लू की स्थिति दर्ज की गई। अगले 2-3 दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गर्म रातें भी पड़ सकती हैं। हल्की बारिश के बाद मिलेगी राहत मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जो धीरे-धीरे पूर्वी यूपी की ओर बढ़ेगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे 27 अप्रैल के बाद लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2027 में फिर बनेगी सपा सरकार, अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री:नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- ज्यादा बोलने पर “बुलडोजर चलने” का डर रहता
    Next Article
    प्रयागराज में आरवाईए का देशव्यापी प्रदर्शन:मजदूरों के 8 घंटे काम, 26 हजार मजदूरी और नेताओं की रिहाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment