Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सिख समाज की जनगणना अभियान शुरू:सिखी मेरी पहचान फाउंडेशन ने की पहल

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के होटल गुरवीर रॉयल में रविवार को सिख समाज की सटीक जनगणना और सामाजिक जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'सिखी मेरी पहचान फाउंडेशन' ने पूरे प्रदेश में सिख समाज की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम में समाज के कई लोग, युवा और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सही जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह समाज के अधिकारों और विकास की दिशा तय करने का एक मजबूत आधार है। भारतीय सिख संगठन के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि सटीक आंकड़ों की कमी के कारण समाज को अक्सर सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने इस अभियान को समय की आवश्यकता बताया, जो भविष्य में समाज की आवाज को सशक्त करेगा। इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना है 'सिखी मेरी पहचान फाउंडेशन' के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदरपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल जनसंख्या की गिनती तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने लोगों से अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। संस्था के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी ने इस अभियान को समाज को एकजुट करने और युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उनके अनुसार, यह पहल आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों को समझने और एक मजबूत भविष्य बनाने में सहायक होगी। ये लोग मौजूद रहे उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह कलसी ने समाज के सदस्यों से इस जनगणना अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।इस कार्यक्रम में कुलवीर सिंह सोढ़ी, कुलवंत सिंह, मनमोहन सिंह मोनी, जसपाल सिंह, जसकरन सिंह, सुदीप सिंह, सिमरन सिंह, निरवेर सिंह, ओंकार सिंह पनेसर, सुरिंदरपाल सिंह और तेजपाल सिंह बग्गा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस अभियान को बड़े पैमाने पर सफल बनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में गेहूं खरीद को लेकर डीएम सख्त:कहा- 1.83 लाख बोरी उपलब्ध, कोई बाधा नहीं होगी
    Next Article
    लखनऊ में ताला तोड़कर दो मकानों से कैश-जेवर चोरी:परिवार सीतापुर गया था, सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment