Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सिम क्लोन कर उड़ाए 4.18 लाख रुपए:साइबर सेल ने 3.78 लाख वापस कराए, फ्रीज कराए संदिग्ध खाते

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ साइबर अपराधियों ने सिम कार्ड क्लोन कर एक व्यक्ति के खाते से 4.18 लाख रुपए पार कर दिए। मामला सामने आते ही पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम सेल हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए 3,78,200 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। पीड़ित ने 4 फरवरी 2026 को साइबर क्राइम सेल में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका सिम कार्ड क्लोन कर बैंक खाते से 4,18,000 रुपए निकाल लिए। शिकायत दर्ज होते ही टीम ने बैंक और संबंधित कंपनियों से संपर्क साधा और संदिग्ध खातों को फ्रीज कराया। फ्रीज खातों से वापस कराई रकम जांच के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों द्वारा ट्रांसफर की गई रकम का ट्रेल निकाला। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल निकाली गई रकम में से 3,78,200 रुपए वापस कराए। शेष धनराशि की रिकवरी के प्रयास जारी हैं। पीड़ित ने रकम वापस मिलने पर खुशी जताते हुए पुलिस कमिश्नरेट का आभार व्यक्त किया है। टीम में लोग रहे शामिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, साइबर क्राइम सेल, उपनिरीक्षक सैय्यद हसन आदिल, हेड कांस्टेबल वसीम खान, हेड कांस्टेबल गौरव शुक्ला, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, कांस्टेबल श्रीकांत शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरा संग पालकी में सवार बाबा विश्वनाथ VIDEO:वाराणसी में बाबा के गौना में लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जमकर उड़े अबीर-गुलाल
    Next Article
    कानपुर की 5 महिला खिलाड़ियों का BCCI अंडर-23 टीम में:अर्चना देवी बनीं कप्तान, एक दिवसीय चैंपियनशिप में करेंगी प्रतिनिधित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment