Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सनातन नववर्ष पर दिखा आस्था-उत्साह का संगम:पावन चिंतन धारा आश्रम ने निकाली भव्य बधाई यात्रा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सनातन नववर्ष यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। पावन चिंतन धारा आश्रम गाजियाबाद की लखनऊ इकाई और युवा अभ्युदय मिशन के युवाओं ने जनमानस के बीच भव्य बधाई यात्रा निकाली। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और मंगलमय जीवन की कामना की। यात्रा मानस मंदिर, डालीगंज से शुरू होकर थाना हसनगंज, डालीगंज बाजार, शंकर नगर चौराहा होते हुए निराला नगर और बल्केश्वर हनुमान मंदिर तक पहुंची। यात्रा का शुभारंभ मनकामेश्वर मंदिर के महंत मनोहर पुरी जी महाराज ने किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया आश्रम के प्रकल्प ऋषिकुलशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गरबा नृत्य कर यात्रा में रंग भर दिए। दुर्गा मां के भजनों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और जल-फल की सेवा भी की। जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना कार्यक्रम का समापन बल्केश्वर हनुमान मंदिर परिसर में मां भगवती के यज्ञ के साथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र में नवरात्रि और सनातन संस्कृति का माहौल पूरी तरह नजर आया। जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।पूरे आयोजन में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों का जोश देखते ही बनता था। लखनऊ इकाई ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया, जिससे शहर में नववर्ष का संदेश और भारतीय संस्कृति का महत्व प्रभावी ढंग से पहुंचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माफिया राज खत्म, प्रदेश सुरक्षित:विधायक ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
    Next Article
    IIM लखनऊ में 807 छात्रों को मिली डिग्री:संस्थान को 'ट्रिपल क्राउन' मान्यता, बजाज समूह के संजीव बोले- बिजनेस गोल सेट करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment