Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सरकारी डॉक्टर को ट्रक ने रौंदा:घर के सामने गाड़ी का पहिया ऊपर से गुजरा; कानपुर में पोस्टिंग थी, पत्नी KGMU में प्रोफेसर

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में ट्रक ने एक डॉक्टर को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 6:15 बजे शालीमार गार्डन के गेट पर हुई। मृतक की पहचान शालीमार गार्डन निवासी डॉ. जय प्रकाश गुप्ता (58) के रूप में हुई। उनकी पोस्टिंग कानपुर में थी। हर वीकेंड पर जय प्रकाश अपने परिवार के पास आते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। अब विस्तार से पढ़िए घटनाक्रम… रॉन्ग साइड से जा रहे मिक्सर ट्रक ने रौंदा पुलिस के मुताबिक, शालीमार सिटी के विला में डॉ. जय प्रकाश वर्मा, पत्नी डॉ. अर्चना रानी और 2 बेटों- देवांश और देवेंद्र के साथ रहते थे। उनकी कानपुर के कमलापत मेमोरियल हॉस्पिटल में तैनाती थी। शनिवार को वह कानपुर से मड़ियांव स्थित घर आ रहे थे। चारबाग तक वह रोडवेज बस से आए। चारबाग से ऑटो से सोसायटी के गेट पर पहुंचे। गेट से उनके घर की दूरी करीब 200 मीटर है। उनका बड़ा बेटा देवांश उन्हें रिसीव करने गेट पर आने वाला था। इस दौरान गेट के पास रॉन्ग साइड जा रहे मिक्सर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मिक्सर ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी ने इसकी उनके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बेटे ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में घटना कैद थी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मिक्सर ट्रक का नंबर पता किया। कुछ देर बाद मिक्सर ट्रक के ड्राइवर जीतू को गिरफ्तार कर लिया। डॉ. जयप्रकाश वर्मा के बेटे देवांश ने मामले की मड़ियांव थाने में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मिक्सर ट्रक के ड्राइवर जीतू की लापरवाही से उनके पिता की मौत हुई है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पत्नी KGMU में प्रोफेसर हैं डॉ. जयप्रकाश वर्मा की पत्नी अर्चना रानी KGMU में एनाटॉमी विभाग में प्रोफेसर हैं। बड़ा बेटा देवांश MBBS की पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा देवेंद्र बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता की मौत की सूचना पर वह बेंगलुरु से लखनऊ आया। ---------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत:भाई बोला- पार्टनर बेल्ट और चाकू से मारता था, मर्डर कर चौकी पहुंचा लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवती के भाई ने उसके लिवइन पार्टनर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहा:धमकी दी- होर्मुज खोलो, नहीं तो नरक बना दूंगा, पावर प्लांट और पुलों पर हमला करेंगे
    Next Article
    शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO:रोते हुए बोला- लड़की को बुलाओ, तभी उतरूंगा, ढाई घंटे तक चला ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment