Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट:पीएम को गाली देने का आरोप, गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पीएम पर अभद्र टिप्पणी की गई है। इस संबंध में शिकायतकर्ता शिशिर चतुर्वेदी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र निवासी नितिन विश्वकर्मा इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत और भारतीय संस्कृति के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है और अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करता है। इतना ही नहीं, उसने देश के प्रधानमंत्री के लिए भी अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी की पोस्ट और भाषा से उनकी धार्मिक व सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी किसी संगठन से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच कराए जाने की मांग की गई है। गोमतीनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी डोनर आयुष और रिसीवर पारुल लखनऊ रेफर:अब RMLH में इलाज होगा, 4 आरोपियों की तलाश में मेरठ पहुंची पुलिस
    Next Article
    हत्या के प्रयास में 7 आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने हथियार और 4 बाइक बरामद कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment