Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सड़क हादसे में ज्योतिषी की मौत:शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे हुआ हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में बाइक से घर जा रहे ज्योतिषी की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे हादसे का शिकार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जय प्रकाश नगर, कृष्णा नगर निवासी अनुराग शुक्ला (50) ज्योतिषी थे। दोस्त दिनेश अवस्थी ने बताया कि गुरुवार को अवस्थी लॉन में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय करीब 11 बजे सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे हादसे का शिकार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी ऋचा शुक्ला और दो बेटिया हैं। टक्कर लगी या गाड़ी स्लिप हुई स्पष्ट नहीं दिनेश ने बताया कि परिवार पुलिस की सूचना पर पहुंचा था। अभी ये क्लियर नहीं हो पा रहा है कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या बाइक स्लिप हुई है। सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे अंडरपास का काम चल रहा है। जिसका सारा मटेरियल सड़क पर गलत तरीके से पड़ा है। उसमें भी बाइक स्लिप होने की संभावना है। अगर पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी चेक करेगी तो सब साफ हो जाएगा। निर्माण कार्य की वजह से वहां पहले भी कई लोग गिर चुके हैं। लेकिन विभाग कोई संज्ञान नहीं लेता। मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के लिए रेल फोरलेन रूट बदलने की मांग:डीआरयूसीसी सदस्य ने गाजियाबाद-लखनऊ परियोजना हरदोई से जोड़ने को कहा
    Next Article
    बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:दो युवकों की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार; हरियाणा से लौट रहे थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment