Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सड़क पर घोड़ी ने बच्चे को दिया जन्म:प्रसव पीड़ा के बाद सड़क पर तड़पती रही घोड़ी , तेज धूप में बग्घी से बंधी थी घोड़ी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई। भीषण गर्मी में दूल्हे की बग्घी खींच रही एक गर्भवती घोड़ी को मालिक ने आराम देने के बजाय लगातार काम पर लगाए रखा। हालत बिगड़ने पर घोड़ी सड़क पर ही प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी और कुछ देर बाद उसने बच्चे को जन्म दे दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब बच्चे को जन्म दिया तेज धूप और गर्मी थी। घोड़ी काफी देर से बग्घी खींच रही थी। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और वह सड़क पर बैठ गई। देखते ही देखते घोड़ी दर्द से तड़पने लगी। आसपास मौजूद लोग पहले कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन थोड़ी देर बाद घोड़ी ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मालिक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि घोड़ी गर्भवती थी, इसके बावजूद उससे लगातार काम लिया जा रहा था। सिर्फ कमाई के लालच में जानवर की हालत को नजरअंदाज किया गया। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे पशु क्रूरता बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 हजार की रिश्वत लेने वाला क्लर्क बर्खास्त:आजमगढ़ में विजिलेंस की टीम ने पकड़ा था, रजिस्ट्रार पर भी लटक रही है निलंबन की तलवार
    Next Article
    मां-बेटे ने बेटी की गला दबाकर की थी हत्या:अमरोहा में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, बदनामी के डर से मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment