Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में SIR का आज आखिरी दिन:अंतिम प्रकाशन से पहले बूथ पर चेक करें अपना नाम, BLO से मांगें वोटर लिस्ट

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग के द्वारा संचालित इस प्रक्रिया का समापन 10 अप्रैल को होगा, जब आम नागरिकों को मतदाता सूची का अंतिम अवलोकन करने का अवसर मिलेगा। इस दिन सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद रहेंगे, ताकि लोग अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच कर सकें और किसी भी त्रुटि के संबंध में आपत्ति दर्ज करा सकें। अंतिम दिन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की तैनाती की गई है, जो मतदाताओं की सहायता करेंगे। नागरिक सीधे बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने विवरण का सत्यापन कर सकेंगे और आवश्यक होने पर सुधार या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। नौ विधानसभा क्षेत्रों में चला व्यापक अभियान राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हुआ, जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ा गया और मृतक, स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट नामों को हटाया गया। 10 अप्रैल को नागरिकों के पास यह अंतिम मौका होगा कि वे अपने नाम और अन्य विवरणों की पुष्टि कर लें। इसके बाद निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी, जिसमें किसी भी प्रकार के बदलाव की गुंजाइश बेहद सीमित रह जाएगी। लखनऊ की 9 विधानसभा के सामने आए आंकड़े SIR प्रक्रिया के तहत लखनऊ की नौ विधानसभा उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य, कैंट, सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब, मलिहाबाद और मोहनलालगंज में मतदाता सूची में बड़े स्तर पर संशोधन हुआ है। अभियान शुरू होने से पहले कुल मतदाता संख्या 39,94,535 थी, जो अब घटकर लगभग 27,94,397 रह गई है। उत्तर विधानसभा में सबसे अधिक करीब 1.91 लाख वोटर सूची से हटाए गए हैं, जबकि कैंट सीट पर लगभग 40 प्रतिशत यानी करीब 1.40 लाख मतदाता कम हुए हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी हजारों की संख्या में नाम हटाए गए हैं, जिससे कुल मिलाकर लगभग 12 लाख मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। तीन लाख नए मतदाताओं की एंट्री से बदला समीकरण SIR के दौरान केवल नाम हटाने की प्रक्रिया ही नहीं हुई, बल्कि नए मतदाताओं को भी जोड़ा गया। फार्म-6 के माध्यम से करीब 3 लाख नए वोटर सूची में शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा नए मतदाता पश्चिम विधानसभा में करीब 55 हजार जुड़े हैं। इसके बाद सरोजनीनगर में लगभग 47 हजार, उत्तर में करीब 36 हजार और बख्शी का तालाब में 34 हजार नए वोटर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पूर्व, मध्य, कैंट, मलिहाबाद और मोहनलालगंज में भी हजारों नए मतदाता जोड़े गए हैं। SIR प्रक्रिया में क्या-क्या हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए कई स्तरों पर कार्य किया। इस प्रक्रिया में मृतक मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो लोग शहर छोड़कर जा चुके थे उन्हें सूची से बाहर किया गया और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर उन्हें हटाया गया। इसके साथ ही नए पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं और नए वोटर्स को जोड़ा गया। घर-घर सत्यापन, बूथ स्तर पर जांच, बीएलओ द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच जैसे कई चरणों से गुजरकर यह सूची तैयार की गई है। शहर के वोटर्स का पूरा आंकड़ा
    Click here to Read more
    Prev Article
    चारबाग-जंक्शन पर हाईटेक सुरक्षा कवच:हर कोना CCTV की निगरानी में, राजनाथ सिंह करेंगे आधुनिक सुरक्षा सिस्टम का शुभारंभ
    Next Article
    लखनऊ में मौसम एकदम साफ, निकली तेज धूप:AQI संतोषजनक श्रेणी में, दिन में चलेगी तेज सतही हवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment