Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर:200 मीटर तक घसीटता ले गया, भाग रहे चालक को दौड़ाकर पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक कार को घसीटता ले गया। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गोंडा निवासी अनुराग सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ लखनऊ से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी सफेद रंग की डिजायर कार में दो बुआ और चचेरा भाई भी सवार था। शाम करीब 5 बजे इंदिरा नहर के आगे शिखर ढाबा, अनौरा कला स्थित होंडा शोरूम के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रक चालक वीरेंद्र कुमार ने हादसे के बाद बचने और भागने के प्रयास में कार को करीब 200 मीटर तक घसीट दिया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक से कूदकर भाग निकला चालक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक ट्रक से कूदकर भागने लगा लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान चालक ने अनुराग सिंह के साथ हाथापाई की गाली-गलौज की और ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर भीड़ जुटने के बाद चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए और मामले को शांत कराया। पीड़ित की शिकायत पर बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ आईएमआरटी में 'फेयरवेल 2026':अंतिम वर्ष के छात्रों को दी गई विदाई, इमोशनल हुए टीचर-स्टूडेंट
    Next Article
    देवरिया में 26 अप्रैल को कचहरी फीडर की बिजली बाधित:सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती, उपभोक्ता होंगे प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment