Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तीन अलग-अलग जगहों पर लगी आग:एकेटीयू कैंपस के सर्वर रूम के एसी में लगी आग, डायपर-सेनेटरी के गोदाम में आग

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के मड़ियांव, बीकेटी और अमीनाबाद में आग लगने की अलग-अलग घटनाएं हुई। एकेटीयू कैंपस में एसी में शार्ट सर्किट से सर्वर रूम में आग लग गई। बीकेटी के मुस्लिम नगर में डायपर और सेनेटरी के गोदाम में आग लग गई। वहीं अमीनाबाद में आर्टिफिसियल ज्वैलरी के शोरूम में आग लग गई। तीनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। बुधवार दोपहर बीकेटी फायर स्टेशन को सूचना मिली कि एकेटीयू कैंपस में स्थित सर्वर रूम में आग लग गई है। सूचना फायर स्टेशन बक्शी का तालाब से टीम पहुंची। मौके पर देखा गया आग सर्वर रूम में स्थित एसी में लगी थी। जिसे पंपिंग कर तुरंत बुझा दिया गया। सर्वर रूम में रखी बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जलने से भी बचाया गया। आग से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। डायपर-सेनेटरी गोदाम में आग बक्शी का तालाब थानाक्षेत्र के मुस्लिम नगर में श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम से रामकुमार यादव की डायपर और सेनेटरी की फैक्ट्री है। जहां बुधवार को आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाना शुरू किया। पंपिंग कर आग को बढ़ने से रोक लिया गया। आग को देखते हुए फायर स्टेशन इंदिरा नगर एवं फायर स्टेशन चौक से एक-एक फायर टेंडर को घटनास्थल बुलाया गया था। आग को चारों तरफ से घेर कर फोम की सहायता से बुझा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आर्टिफिसियल ज्वैलरी की दुकान में आग अमीनाबाद में बुधुवार सुबह अमीनाबाद स्थित आर्टिफिसियल ज्वैलरी की दुकान में लग गई। सूचना पर हजरतगंज व अमीनाबाद फायर यूनिट मौके पर पहुंची। दुकान बाहर से बंद थी। फायर की टीम दुकान का शटर काटकर अंदर घुसी। इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप जनता की पहली पसंद:भाजपा पहली पसंद, सपा से पदमराग, बसपा से अनुपम पसंदीदा उम्मीदवार
    Next Article
    जौनपुर जंक्शन पर पेड़ गिरने से OHE लाइन टूटी:प्लेटफॉर्म पर खड़ी दो ट्रेनों पर गिरा पीपल का पेड़, ट्रेनें प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment