Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तापमान में बढ़त जारी:रात का पारा सामान्य से ज्यादा हो रहा, बारिश के बाद मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में लगातार दूसरे दिन फिर से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज होने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते रात में गर्मी का असर सामान्य से अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फीसदी रही। मध्यम श्रेणी में लखनऊ की हवा की गुणवत्ता लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI (हवा की गुणवत्ता) सुबह के समय में 103 के साथ में यलो जोन मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 155 और लालबाग का 107 AQI रहा है। यहां पर हवा का स्तर मध्यम श्रेणी में रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 97, गोमतीनगर 95, अलीगंज 92 और कुकरैल 73 के साथ हवा का स्तर ग्रीन जोन में संतोषजनक स्तर का रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से शनिवार को शाम 4 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ का AQI 78 के साथ संतोषजनक स्थिति में रहा। इस वजह से तापमान में हुई बढ़त मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहुंचने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 मार्च तक जबकि लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने के साथ ही बिहार सीमा से लगे पूर्वांचल के सीमावर्ती जिलों को छोड़कर प्रदेश में मौसम साफ हो जाने से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में वर्षा का अगला दौर शुरू होने पर न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री के उतार-चढ़ाव की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने संभाली कमान, चलाया चेकिंग अभियान:बाजारों में सुरक्षा जांची, पुलिस को दिए सतर्कता के निर्देश
    Next Article
    गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के लिए भीड़ खत्म:अब हालात पूरी तरह सामान्य, तेल के लिए लोगों में चले थे लात घूंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment