Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टप्पेबाज गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार:साइकिल से टक्कर मारकर उड़ाते थे नकदी, मुरादाबाद से आकर करते टप्पेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने राह चलते लोगों को निशाना बनाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल साइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इंदिरानगर निवासी बलराम साधवाणी ने 20 मार्च को तहरीर देकर बताया कि 16 मार्च को दो अज्ञात युवकों ने साइकिल से टक्कर मारकर उन्हें गिराने की कोशिश की। इस दौरान मदद का दिखावा करते हुए उनकी जेब से 50 हजार रुपए पार कर दिए। मामले में हजरतगंज थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के खुलते के लिए टीम गठित की गई थी। इस दौरान मुखबिर से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पता चला। पुलिस ने सोमवार रात करीब 11:15 बजे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिसारत, वसीम उर्फ शाहिल, अरुण कुमार उर्फ ठाकुर और सचिन चौहान के रूप में हुई। सभी आरोपी मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मदद के बहाने पार करते रकम पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले अपने शिकार को चिन्हित करते थे। इसके बाद एक सदस्य साइकिल से टक्कर मारता था और बाकी साथी पीछे-पीछे चलते थे। टक्कर लगने पर जब व्यक्ति संभलने की कोशिश करता, उस दौरान मदद के बहाने उसकी जेब से नकदी और सामान निकालकर भीड़ में फरार हो जाते थे। बाद में चोरी की रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को तलाश रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में आंधी से पेड़ गिरा, छात्र गंभीर घायल:कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    ओम प्रकाश राव बने कांग्रेस SC प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष:सोनभद्र में जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment