Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टाटा कैपिटल के नाम पर ठगी:वॉट्सएप पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराया, मुनाफा दिखाकर खाते खाली किए

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में गौतमपल्ली निवासी युवक से जालसाजों ने टाटा कैपिटल का फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर 12.02 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने SEBI ई-स्टांप और रजिस्ट्रेशन नंबर वाले फर्जी दस्तावेज भेजकर भरोसा जीत लिया। पीड़ित अभिषेक इमैन्युएल सिंह ने बताया कि वह फेसबुक देख रहे थे। इसी दौरान उनके वॉट्सएप पर टाटा कैपिटल के नाम से मैसेज आया। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गया। ऐप शेयर मार्केट निवेश से जुड़ा बताया गया। शुरुआत में कराया मुनाफा अभिषेक के मुताबिक शुरुआत में उन्होंने थोड़ी रकम निवेश की थी। उस पर उन्हें मुनाफा दिखा और पैसा खाते में वापस भी आया। इसके बाद उन्होंने कई बार RTGS और Google Pay के जरिए अलग-अलग खातों में कुल 12 लाख 2 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने वॉट्सएप पर SEBI ई-स्टांप लगे दस्तावेज भेजे थे। उनमें रजिस्ट्रेशन नंबर और वॉटरमार्क भी था, इसलिए उन्हें किसी तरह का शक नहीं हुआ। जब अभिषेक ने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की तो पैसा वापस नहीं आया। इसके बाद उन्हें साइबर फ्रॉड होने का अहसास हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में आधी रात से सुबह तब बारिश:आज भी ऐसा मौसम रहने के आसार, दोपहर में 28 डिग्री रहेगा तापमान
    Next Article
    अंक अपलोड में लापरवाही पर विश्वविद्यालय सख्त:महाविद्यालयों को तत्काल जांच कर अपलोड करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment