Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तड़के बरसे बादल, फिर निकली तेज धूप:उमस से लोग बेहाल, आज फिर मौसम विभाग ने जताए बारिश के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तड़के सुबह करीब 3 बजे बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया था। तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। दिन में कई बार बादल छाए रहने के साथ में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 82 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई है। 3 तस्वीरें देखिए… लखनऊ में 1 जून से 1 जुलाई तक 23 मिली बारिश दर्ज की गई लखनऊ में मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, 1 जून से 1 जुलाई तक लखनऊ में कुल बरसात 23 मिलीमीटर हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 94.6 मिली मीटर है। इसके कारण 76 फीसदी कम बरसात फिलहाल हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून आने के बाद फिलहाल लगातार बारिश की संभावना है। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। उनका कहना है कि लेकिन मानसून के दौरान इस बार राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। इसके कारण जल संसाधनों पर असर पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फंदे से लटकी युवक की लाश मिली,:सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था, परिवार ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article
    औरैया में हाईवोल्टेज लाइन से झुलसीं दो बहनें:एक की मौत, दूसरी गंभीर; ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment