Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में देररात बारिश से मौसम ठंडा:सुबह से निकली तेज धूप, दिन में बनी रहेगी बादलों की आवाजाही

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। देर रात तक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की तरफ से आज लखनऊ में बादलों के घर चमक के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच देर रात तक लखनऊ में 15 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 63 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी दर्ज की गई। 2 तस्वीरें देखिए- सुबह से संतोषजनक श्रेणी में AQI लखनऊ में सुबह से 5 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस दौरान AQI 86 रहा। सबसे खराब स्थिति अलीगंज 107 और लालबाग 102 के साथ में यलो जोन में रहा। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 98 रहा। गोमतीनगर 53, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 61 रहा। कुकरैल सेंटर की रिपोर्ट नहीं आई है। मशीन में खराबी है। शनिवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 150 के साथ में मध्यम श्रेणी यलो जोन में रहा। आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। आज प्रदेश भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की गरज चमक के साथ में बारिश का अलर्ट है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की और गिरावट आएगी। 6 अप्रैल को मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा और धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद 7 से 09 अप्रैल के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे पारे में 3 से 5 डिग्री तक की भारी गिरावट आ सकती है। चिल्लावां मार्केट में बिजली गिरी सरोजनीनगर स्थित चिल्लावां मार्केट के पास शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब बारिश के दौरान अचानक बादल गरजे और तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर कई दुकानों को नुकसान पहुंचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 लाख रुपए के लिए दोस्त को मार डाला:आगरा में नहर में शव फेंका था, 15 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजा मिली
    Next Article
    ईरान के साथ-साथ अब हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर किया बड़ा हमला, सैन्य ठिकानों पर दागीं क्लस्टर मिसाइलें और ड्रोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment