Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में उज्बेकिस्तान की युवती पकड़ी गई:नाम बदलकर रह रही थी, वीजा भी फर्जी निकला

    15 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रही उज्बेकिस्तान की एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच में युवती का बताया गया नाम फर्जी निकला। उसके पास मिला वीजा भी फर्जी है। पुलिस ने विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- 21 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस गश्त के दौरान पानदरीबा स्थित अवध ट्रैवल्स के पास एक विदेशी युवती सड़क किनारे खड़ी मिली। युवती को देखकर राहगीर रुकते, उससे कुछ पूछते और आगे बढ़ जाते थे। संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवती हेल्प डेस्क से युवती आरक्षी को बुलाकर पूछताछ कराई। भाषा अलग होने के कारण युवती से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। युवती ने खुद को उज्बेकिस्तान की निवासी बताते हुए नाम मुबीना बताया। पुलिस उसे युवती मिशन शक्ति केंद्र लेकर पहुंची और एलआईयू तथा एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को सूचना दी। एलआईयू और एफआरआरओ की टीम ने युवती से पूछताछ, फिंगरप्रिंट, फोटो और रेटिना स्कैन के जरिए पहचान की कोशिश की लेकिन उसका सही नाम, पता और भारत आने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद उसे सुरक्षा के लिए वन स्टॉप सेंटर, लोकबंधु अस्पताल कृष्णानगर में रखा गया। कोई वैध डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सकी युवती पुलिस ने उज्बेकिस्तान दूतावास से भी संपर्क किया। व्हाट्सऐप कॉल के जरिए युवती से दूतावास कर्मियों की बातचीत कराई लेकिन उसने सहयोग नहीं किया। इस पर दूतावास अधिकारियों ने युवती की फोटो मांगी। 2 अप्रैल को उज्बेकिस्तान दूतावास ने फोटो मिलान के बाद युवती की पहचान खीवा डिस्ट्रिक्ट खोरजम रीजन उज्बेकिस्तान निवासी खुजेविया जियोडिया के रूप में होने की संभावना जताई। पुलिस ने युवती से कई बार पासपोर्ट, वीजा और भारत आने का कारण पूछा लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी और न ही कोई वैध दस्तावेज दिखाया। थाना प्रभारी अभिनव वर्मा ने बताया कि युवती के खिलाफ नाका थाने में 23 अप्रैल की शाम FIR दर्ज कर ली गई। उसका पासपोर्ट जांच के लिए भेजा गया है। वह शहर में कहां रह रही थी और भारत आने का उसका उद्देश्य क्या था? इन सवालों के आधार पर गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपूजन सिंह वित्त नियंत्रक पुलिस मुख्यालय लखनऊ को वारंट जारी:हाईकोर्ट के निर्देश नहीं माने, 27 मई को पेश होने का निर्देश
    Next Article
    कानपुर में ट्रंप का पुतला फूंका:कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन, बोले- भारत सरकार इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment