Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ रेजिडेंसी में विश्व धरोहर दिवस पर विरासत पदयात्रा:युवाओं को इतिहास और संरक्षण का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर लखनऊ रेजिडेंसी परिसर में एक विरासत पदयात्रा का आयोजन किया गया। इंटैक लखनऊ चैप्टर और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), लखनऊ सर्किल के सहयोग से आयोजित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन में सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके संरक्षण के लिए जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया पदयात्रा के दौरान, प्रतिभागियों को रेजिडेंसी परिसर के मुख्य भवन, बेगम कोठी और बैली गार्ड गेट जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया। विशेषज्ञों ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में इस स्थल की महत्वपूर्ण भूमिका, ब्रिटिशकालीन वास्तुकला की विशेषताओं और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक तथ्यों को सुनकर और स्थल का प्रत्यक्ष अनुभव लेकर अपने ज्ञान को समृद्ध किया। इस विरासत पदयात्रा में खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज और बीकेटी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके लिए यह अनुभव अपनी विरासत को करीब से देखने और समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। 'जनरल कोठी' का भी भ्रमण किया पदयात्रा के समापन के बाद, विद्यार्थियों ने 'जनरल कोठी' का भी भ्रमण किया। यहां उन्हें उस दौर की प्रशासनिक व्यवस्था और जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके अतिरिक्त, एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें ऐतिहासिक तस्वीरें, अभिलेख और संरक्षण से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की गई थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन एन.के.एस. चौहान ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये मौजूद रहे इस आयोजन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), लखनऊ सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् आफ़ताब हुसैन, उप अधीक्षण पुरातत्वविद् प्रतीक पांडेय और वरिष्ठ विशेषज्ञ ए.के श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इंटैक लखनऊ की संयोजक डॉ. नीतू अग्रवाल भी मौजूद थीं। खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज से डॉ. पारुल सिंह और डॉ. विजेता दीक्षित ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर धुएं के चलते ट्रक से टकराई बाइक:देवरिया में युवक खेत में गिरा, जिंदा जला; पराली जलाई थी
    Next Article
    सहारनपुर में मौलवी ने मस्जिद में किया गैंगरेप:पीड़िता बोली-वीडियो बनाकर परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment