Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से हज यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना:428 यात्रियों ने भरी उड़ान, भीषण गर्मी के कारण मेडिकल की विशेष सुविधा

    11 hours ago

    3

    0

    लखनऊ में मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से हज यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना हुआ। 22 अप्रैल को हज यात्रियों की पहली फ्लाइट रवाना हुई थी । इस जत्थे को अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसके बाद लगातार रवानगी का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज यात्रियों की तीसरी फ्लाइट रवाना हुई। जिसमें 428 हज यात्री थे। उनमें 223 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल थीं। अब तक हज पर जाने वाले लखनऊ, कानपुर, बहराइच, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़ और सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों के हज यात्री शामिल हैं। हज यात्रियों के रुकने की व्यवस्था सरोजनी नगर स्थित हज हाउस में की गई है। हज हाउस में तमाम सुविधाएं उपलब्ध एसपी तिवारी ने कहा कि हज हाउस में यात्रियों को पूरी सुविधा प्रदान की जा रही है। लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट्स में हाजियों की सुविधा के लिए हज इंस्पेक्टर भेजे जा रहे हैं। हज कमेटी में हाजियों के रुकने की भोजन की तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के लिए ठंडा पानी और कमरों में AC की सुविधा उपलब्ध है। हज हाउस के अंदर बाहर की गई व्यवस्था हज हाउस के अंदर कैंटीन की सुविधा है जहां पर रियायती दाम पर भोजन उपलब्ध है। हज हाउस के बाहर मोबाइल टॉयलेट और ट्रैफिक व्यवस्था समेत तमाम चीजों का संपूर्ण रूप से बंदोबस्त किया गया है। यूपी के विभिन्न जनपदों से हज यात्रियों को लेकर आने वाले उनके परिजनों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हज हाउस के अंदर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बाहर भी व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर:मौके पर तोड़ा दम, गांव से घर वापस लौट रहे थे
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में युवक ने सुसाइड किया:दो महिलाओं पर परेशान करने और पैसे ऐंठने का आरोप; पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment