Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ समेत 20 शहरों में बारिश, फर्रुखाबाद में ओले गिरे:40 जिलों में अलर्ट; किसान बोले- फसलें गिरकर खराब हुईं

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश हो रही है। बुधवार तड़के से लखनऊ-अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हो रही है। बिजली कड़क रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है। लोगों को मैसेज भेजकर कहा है कि सावधान रहें। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बिगड़ा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मंगलवार शाम मथुरा, जालौन और कन्नौज में ओले गिरे। कल कानपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। आज पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। आंधी के आसार भी हैं। तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- किसान बोले- पकी हुई फसलें खराब हो गईं 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- अमेरिका पर भरोसा पूरी तरह खत्म:पहले भी समझौते से पीछे हट चुका; ट्रम्प बोले- युद्ध 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकता है
    Next Article
    HBTU में जूनियर-सीनीयर में भिड़ंत, 23 छात्र चिंहित:सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, 3 दिन में वीसी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment