Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विमेंस एसोसिएशन की भजन संध्या:हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भक्तिमय माहौल

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विमेंस एसोसिएशन ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने परिसर में देवी गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत विमल पंत, रीता श्रीवास्तव और नीरा मिश्रा द्वारा प्रस्तुत देवी गीत और सामूहिक सरस्वती वंदना से हुई। 'जगदम्बा भवानी मोरे अंगना' भजन की प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। भजनों का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वे बाजे बधइया' ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया इस दौरान कई प्रमुख भजनों की प्रस्तुति दी गई। रेणु दुबे ने 'मैं विनती करूं मैया दोनों कर जोड़' भजन प्रस्तुत किया। पूजा सिंह ने 'श्रीराम का हो गया दीवाना' गाया, जबकि पूनम अग्रवाल ने 'मेरी मैया के दो नैन प्यारे' भजन से समां बांधा। रेखा अग्रवाल ने 'लालो लाल चुनरी मैया अड़ गई'और एक अन्य प्रस्तुति 'आए अवध श्री राम, वे बाजे बधइया' ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और एकजुटता का संदेश कार्यक्रम में सीता अग्रवाल, अमिता शुक्ला, कमल गुप्ता, बीना सक्सेना, शशि कुकरेजा, अर्चना गुप्ता और अरुणा उपाध्याय सहित कई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में देवेश्वरी पवार, रेखा मित्तल और मधु तिवारी ने आरती की और प्रसाद वितरित किया।आयोजक प्रतिमा बाजपेयी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और एकजुटता का संदेश देता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधा साहनी, नंदा गांधी, मृदुला पांडेय और कविता सिंह का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के पूर्व MLC बब्बू राजा का निधन:लखनऊ में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, देर शाम पार्थिव शरीर लाया गया
    Next Article
    लखनऊ में 'अदृश्य' नाटक का प्रभावशाली मंचन:विजय बेला संस्था ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में किया प्रस्तुत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment