Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में पान-मसाला खाया तो देना पड़ेगा जुर्माना:टीचर-स्टॉफ पर भी होगी कार्रवाई, रजिस्ट्रार का फरमान

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में पान, मसाला, गुटखा और अन्य मादक पदार्थों के सेवन पर सख्त रुख अपनाया है। कुलसचिव डॉ.भावना मिश्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा इस तरह के पदार्थों का सेवन करना कार्यालय की मर्यादा और आचरण नियमावली के खिलाफ है। कुलपति के निर्देश पर जारी आदेश के मुताबिक यदि कोई कर्मचारी, अधिकारी या शिक्षक परिसर में पान, मसाला, गुटखा अथवा अन्य मादक पदार्थों का सेवन करते पाया जाता है तो उस पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। तीन बार से अधिक नियम का उल्लंघन इसके साथ ही आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति तीन बार से अधिक इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। आदेश कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की तरफ से जारी किया गया हैं। कैंपस को तंबाकू मुक्त बनाने पर जोर दैनिक भास्कर से बातचीत में रजिस्ट्रार डॉ.भावना मिश्रा ने बताया कि कैंपस को 'टोबैको-फ्री' बनाना लक्ष्य हैं। बहुत जल्द हर ब्लॉक में निगरानी के लिए नोडल की नियुक्ति की जाएगी। सभी स्टॉफ मेंबर्स और फैकल्टी को ये समझना होगा कि कैंपस के अंदर इनकी अनुमति नहीं दी जा सकती। स्टूडेंट्स के लिए चीफ प्रोवोस्ट के स्तर से एडवाइजरी जारी कर एक्शन लेने के लिए कहा गया हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मोदी ने त्रिशूल लहराया, बृजभूषण बोले- अखिलेश ने बड़प्पन दिखाया, हाईकोर्ट बोला- मुस्लिमों की लिंचिंग पर आयोग मौन
    Next Article
    सुल्तानपुर में आंधी-तूफान से बिजली ठप:33 हजार वोल्ट लाइन पर सप्लाई बंद, एक लाख आबादी अंधेरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment