Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉलीपॉप के लिए भाई को गला दबाकर मार डाला:बस्ती में 7 साल के भाई की 9 वर्षीय बहन ने की हत्या, फंदे से लटकाकर बता दिया सुसाइड

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में खेल-खेल में हुई छीना-झपटी के दौरान एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मानव वध का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 11:20 बजे हुई। गांव निवासी सतई प्रसाद चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री और 7 वर्षीय आर्यन घर की छत पर बने कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच लॉलीपॉप को लेकर छीना-झपटी शुरू हो गई। आरोप है कि छीना-झपटी के दौरान सन्नो का हाथ आर्यन के गले पर लगा, जिससे वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। घटना से घबराई सन्नो ने कथित तौर पर आर्यन को कमरे के अंदर छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। इसके बाद उसने नीचे आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल आर्यन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही आर्यन ने दम तोड़ दिया। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद की अनविष्का शर्मा को स्वर्ण पदक:महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान
    Next Article
    संभल की गंगा में डूबा खनन मुंशी लापता:100 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पुल निर्माण से बने गहरे गड्ढे में डूबा, NDRF कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment