Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर की पांच तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित:तालबेहट में DM-SP ने 17 शिकायतें निपटाईं, 76 के निस्तारण के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तालबेहट तहसील में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। तालबेहट तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। यहां कुल 93 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा निस्तारण कर दिया गया। देखें, 3 तस्वीरें… शेष 76 प्रार्थना पत्रों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी मनीष विश्वकर्मा और सीओ सिटी सुनील भरद्वाज की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले सामने आए, जिनमें से कुछ का उपजिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त, महरौनी, मड़ावरा और पाली तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    EPCH का डैमेज कंट्रोल-बड़े निर्यातको को भी 18 मीटर स्टॉल:हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री के लीडर्स पर फिलहाल 80-80 मीटर के स्टॉल्स; सरकार से सब्सिडी भी मांगी
    Next Article
    भदोही में परिषदीय स्कूलों का समय बदलेगा:बीएसए ने दिया आश्वासन, जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment