Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 100 किमी/घंटा का स्पीड ट्रायल सफल:रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण, 6 महीने में पूरा हुआ निर्माण

    4 hours ago

    2

    0

    ललितपुर-बीना तीसरी लाइन परियोजना के तहत जाखलौन-धौर्रा रेलखंड पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई, जिसमें संरक्षा, गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के उच्च मानकों का पालन किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जाखलौन स्टेशन परिसर, ओएफसी रूम, एएसएम रूम, रिले रूम, एलसी गेट और ट्रैक सहित अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं का गहन अवलोकन किया गया। सभी सुरक्षा मानकों का सूक्ष्म परीक्षण कर रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जाखलौन-धौर्रा रेलखंड की लंबाई लगभग 12.146 किलोमीटर है। इसका निर्माण कार्य रिकॉर्ड 6 माह की अवधि में पूरा किया गया है। परियोजना के तहत कार्य करते समय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी गई। बिलमोरी (चांदपुर) स्थित प्राचीन बेलमणि जैन मंदिर सहित आसपास के अन्य धरोहर स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक निर्माण में आधुनिक पैडिंग तकनीक का उपयोग किया गया। इससे कंपन में कमी आती है और संरचनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। इस कार्य के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई और सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नसीम अख्तर भी मौजूद रहे, जिन्होंने तकनीकी पहलुओं का अवलोकन किया। इस रेलखंड के सफल कमीशनिंग के साथ हेतमपुर से बीना तक तीसरी लाइन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे इस मार्ग पर रेल यातायात की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। परिणामस्वरूप ट्रेनों की गति में सुधार, समयपालन में वृद्धि तथा यात्रियों एवं माल परिवहन दोनों के लिए अधिक सुरक्षित, तेज एवं सुगम रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े, मुख्य सिग्नल इंजीनियर दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एस.के.गुप्ता, मुख्य अभियंता (TMC) श्री गौरव वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक और स्टाफ उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में किसान विकास मंच का स्थापना दिवस:किसानों ने सहकारिता और एमएसपी गारंटी कानून पर की चर्चा
    Next Article
    बलिया में शराब की दुकानें हटाने की मांग:मोहल्लेवासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, लोगों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment