Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बर्खास्त सिपाही जितेंद्र यादव गिरफ्तार:ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर कोतवाली पुलिस ने बर्खास्त हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव (39) को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र यादव पर गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। उस पर आरोप है कि उसने आरोपियों के नाम विवेचनाओं से हटवाने के लिए पैसे लिए, पुलिसकर्मियों और नागरिकों की बातचीत रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया। अवैध वसूली की। जमीनों पर अवैध कब्जा किया और क्रेटा गाड़ी खरीदने की रणनीति बनाई। सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाया इसके अलावा, उस पर दुर्घटना संबंधी मुकदमों में वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर बदलने के लिए विवेचकों पर दबाव डालने और अपराधियों को आत्महत्या का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने के लिए उकसाने का भी आरोप है। गिरफ्तार बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पहले पुलिस के आला अधिकारियों और अन्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों की जांच झांसी के अपर पुलिस अधीक्षक ने की थी। जिसमें सभी आरोप गलत पाए गए थे। गिरफ्तार नहीं करने पर 60 हजार रुपए लिए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि वादी ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि जितेंद्र यादव और अन्य ने सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर बजाज फाइनेंस के मुख्य आरोपी दिनेश कार्तिक का नाम मुकदमे से हटाने और उसे गिरफ्तार न करने के एवज में 60 हजार रुपए लिए थे। वादी को इसकी जानकारी होने पर जब आरोपी गोलू यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया, तो गोलू ने जितेंद्र सिंह के कहने पर आत्महत्या का स्टेटस लगाया था। अन्य आरोपों के संबंध में भी सूचना दी गई थी। इस सूचना के आधार पर तत्काल कोतवाली ललितपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीमों ने धरातलीय सूचना, सर्विलांस और अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से अभियुक्त जितेंद्र को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की नाक तले प्रधान का अवैध खनन:मुरादाबाद-संभल के बॉर्डर पर बोल रही सपा के करीबी प्रधान की तूती
    Next Article
    बांदा में बेटी से दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप:मां ने एसपी से शिकायत की, शव बिना पोस्टमार्टम दफनाया; कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment