Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में डंपर ने हार्वेस्टर को मारी टक्कर:20 फीट गहरी सुकड़ी नदी में गिरा डंपर, लगा जाम

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के महरौनी-पठा मार्ग पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने हार्वेस्टर को टक्कर मार दी। हादसे में हार्वेस्टर सड़क पर पलट गया। जबकि डंपर पुल से नीचे उतरकर करीब 20 फीट गहरी नदी में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। यह दुर्घटना रात करीब 9:30 बजे उस समय हुई। जब महरौनी से पठा की ओर जा रहा हार्वेस्टर ग्राम पठा के पास सुकड़ी नदी के निकट पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हार्वेस्टर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं, डंपर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। महरौनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया- सड़क पर पलटे हार्वेस्टर को हटाने का काम जारी है। नदी में गिरे डंपर को भी निकालने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही यातायात सामान्य कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी की नागरिकता पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई:गृह मंत्रालय के अधिकारी बंद लिफाफे में लाए डॉक्यूमेंट्स, जज ने चैम्बर में देखे
    Next Article
    आगरा में अचानक बदला मौसम:तेज हवाओं के बाद हुई बारिश, एत्मादपुर में गिरे ओले, लगभग 6°C गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment