Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में नलों में आ रहा गंदा पानी:व्यापारियों ने आक्रोश जताकर जल संस्थान अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    2

    0

    ललितपुर में नलों में गंदे पानी की आपूर्ति और अनियमित जलापूर्ति को लेकर सोमवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने इस समस्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।ज्ञापन में बताया गया कि नगर में पिछले सात-आठ महीनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है। कई वार्डों में तो महीनों से जलापूर्ति ठप है, जिससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।अमृत योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए नगर के मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। महीनों बीत जाने के बाद भी इन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे वार्डों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि जहां पाइपलाइन खोदी गई है, उसकी तुरंत मरम्मत की जाए। नई पाइपलाइन डालने के बाद सात दिन के भीतर सड़क की पूरी मरम्मत सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, पाइपलाइन को मानक के अनुसार साढ़े तीन फीट गहराई पर ही डाला जाए, ताकि वाहनों के गुजरने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हो और पानी का रिसाव न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकास नगर अग्निकांड पीड़ित को सरकार मुआवजा दे-अजय राय:बोले- हादसा बेहद दर्दनाक, कांग्रेस हर संभव मदद करेगी
    Next Article
    जालौन में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, 7 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment