Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि:लोगों को गर्मी से मिली राहत, फसलों को नुकसान की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। ललितपुर जिले में शनिवार शाम अचानक तेज हवाओं के साथ मौसम खराब हो गया। तालबेहट और जखौरा सहित आसपास के कई गांवों में तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे। करीब 15 मिनट तक चली इस बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया। वहीं ललितपुर शहर में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दी। खेतों में खड़ी फसलों को ओलों से नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पेड़ गिरे, आवागमन प्रभावित: तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बाजारों में मौजूद लोग बारिश और ओलों से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। बच्चों और युवाओं ने अचानक बदले मौसम का जमकर आनंद लिया, लेकिन इस बारिश ने कुछ समय के लिए जनजीवन को अस्त-व्यस्त भी कर दिया। तापमान में गिरावट, प्रशासन की अपील: मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत मिली। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में घर में घुसकर जानलेवा हमला:चाकू मारकर महिला की चेन लूटी, मामूली विवाद से शुरू हुआ बवाल
    Next Article
    लखनऊ विस्फोट करने आए आतंकी 5 दिन की रिमांड पर:पाक कनेक्शन-टेरर नेटवर्क की पूछताछ होगी, 4 युवक ATS के हत्थे चढ़े थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment